देश में जहां शुद्ध हवा के लिए सरकार पर्यावरण बचाओ पेंड़ लगाओ के तमाम जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं बघौली में आधा सैकड़ा से अधिक हरे-भरे फलदार आम के वृक्षों पर आरा चला दिया गया। फलदार वृक्षों पर जिम्मेदारों ने मनमानी रिर्पोट लगाई जिससे दिन दहाड़े परमिट के दम पर हरियाली की विनाशलीला चलती रही और पुलिस, उद्यान और वन विभाग खामोश रहे।
बघौली पुलिस थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामसभा गदनपुर में हरे-भरे आम के पेड़ों को कटने की सूचना वायरल हुई। जिसकी सच्चाई पता लगाने के लिए बघौली न्यूज ग्रुप के सदस्यों ने मौके की पड़ताल कर डाली। जो हकीकत सामने आई उसका वीडियो वायरल किया गया तो जिम्मेदारों के होश उड़ गए। मौके पर वनविभाग से आए बीट प्रभारी वृजलाल वर्मा ने सदस्यों के साथ में कटे हुए पेड़ों की गिनती की। दो पेंड़ अधिक पाए गए जिस पर श्री वर्मा ने कार्यवाई कराए जाने की बात कही। गदनपुर निवासी रूप्पा ने बताया कि जो पेंड़ कटे हैं वह फलदार देशी आम के बहुत अच्छे पेंड़ थे। वहीं जावेज ने बताया कि देशी आम छोटे-छोटे होने के कारण काटे गए हैं।
यहां पर जनवरी 2018 से रानी देवी और शारदा देवी के नाम से परमिट पास कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। जिसको यहां पर पूर्व में तैनात रहे वनविभाग के लोगों ने परमिट नहीं बनाया। चर्चाओं पर विश्वास करें तो उद्यान, वन और पुलिस विभाग के गठजोड़ से 50 पेड़ों का परमिट पास करा लिया गया। मौके पर 52 पेड़ों को सफाया करा दिया। कई पेड़ों की जड़ भी लापता कर दी गई। यहां पर ठेकेदार सिराजुद्दीन को अपनी सेटिंग पर भरोसा है। उसका कहना है कि कोई उसका कुछ नहीं बना पाएगा।

पेड़ की जड़ के पास खड़े होकर हुई मौन सभा
बघौली। बघौली क्षेत्र के समाजसेवियों ने भारी तादात में हुई हरियाली की सफाई के विरोध में आम के कटे हुए जड़ के खड़े होकर पर्यावरण बचाओ और भारत माता की जय के नारे लगाकर जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जताई।
सोशल मीडिया टीम बघौली। मौके की पड़ताल टीम में सुधीर अवस्थी ‘परदेशी‘, जितेश गुप्ता, हसमत अली, देवेन्द्र गुप्ता, रमाकान्त मिश्रा, गोतेन्द्र तिवारी, राहुल मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, पंकज गुप्ता, रविशंकर सिंह आदि रहे।

भूतपूर्व विधायक का यह बगीचा
बघौली। भूतपूर्व विधायक स्व0 शिवप्रसाद वर्मा की पत्नी और बहू के नाम यह बाग दर्ज है। खबर मिली है कि ठेकेदार ने उनसे धोखाधड़ी करके परमिट से अधिक पेंड़ कटवाए हैं।