कारसवार ने की आधा दर्जन बकरियों की चोरी

हरदोई जनपद के कोतवाली कछौना थाना क्षेत्र में रविवार की बीती रात एक गांव से अल्टो कार द्वारा घर का ताला तोड़कर करीब आधा दर्जन बकरियां गाड़ी में भरकर मौके से भाग निकलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अभी जांच ही कर रही है; इस घटना का कोई अहम सुराग नहीं मिला है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल गहनता से कर रही है।

कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्राम अटवा के मजरा भसेन निवासी सियाराम की बकरियां रविवार की रात एक अल्टो कार से सवार बकरी चोर का गैंग आकर घर का ताला तोड़कर करीब आधा दर्जन अपनी कार में लादकर लेकर मौके से फरार हो गया सोमवार की सुबह घर वालों ने देखा कि ताला टूटा हुआ था।पर वहा एक भी बकरी नही थी। जिसको लेकर सियाराम ने कछौना कोतवाली में तहरीर दी तहरीर मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चेक किया तो उसमें करीब 3:00 एक आल्टो कार दिखाई दी उसी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में कोतवाली कछौना प्रभारी से बात की तो उन्हें अभी तक इस मामले में उनके पास कोई जानकारी नहीं है।