हरदोई- कोतवाली शहर पुलिस ने 25 हजार के शातिर इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।यह कई मामलों में लिप्त था वहीं गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था।इसके पास तमंचा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि इनामी पकड़ो अभियान के तहत शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी अपनी पुलिस की टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि शुगर मिल गेट पर 25 हजार का इनामी इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला वैटगंज निवासी छोटू कश्यप मौजूद है जो कही जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है।
एएसपी के मुताबिक पुलिस टीम ने बताये गए स्थान पर दबिश देकर 25 हजार के इनामिया छोटू कश्यप को गिरफ्तार किया उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।यह कई मामलों में संलिप्त है और गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहा था।पुलिस ने शातिर को जेल भेजा है।इस दौरान सीओ सिटी विजय सिंह राणा भी मौजूद रहे।