ग्रामीण लोग को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहा मेडोप्लस

अहिरोरी– जनपद मुख्यालय के सुदूर ग्रामीण अंचल के लोगों को स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी सेवाओं की अग्रणी कम्पनी मेडोप्लस द्वारा शहर के प्रतिष्ठित व जाने-माने चिकित्सकों द्वारा गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार कर रहे हैं।

विवरण के अनुसार जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में मेडोप्लस कम्पनी द्वारा मेडोमित्र का चयन किया जाता है। चयनित मेडोमित्र को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच किट भी उपलब्ध करवाई जाती है। मेडो मित्र गांव के बीमार लोगों का निश्शुल्क पंजीकरण कर लोगों को नजदीकी डॉक्टर जांच केन्द्र व अस्पताल से रियायती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। लेकिन उम्रदराज मरीज जिन्हें नजदीकी शहर आने जाने में सक्षम नहीं है ऐसे लोगों को वीडियो काल के माध्यम से शहर के डाक्टर से परामर्श दिलवा देते हैं। गर्भवतियों समेत अन्य लोगों को अब रक्त जांच के लिए गांव में ही मेडोप्लस द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैम्पों पर ही अपने गांव से ही जांच सुविधाएं प्राप्त हो रही है तो बुजुर्गों को अपने गांव के ही मेडोप्लस स्वास्थ्य कैम्प में ही आंख की जांच व चश्मे रियायती दरों पर प्राप्त हो रहे हैं।