कोरोना मरीज़ों पर सर्विलांस टीम रख रही नज़र

मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी लेने व कोरोना गाइडलाइन पालन के बारे बताया जा रहा है : डीएम

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अवगत कराया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी ने 15 अप्रैल 2021 की सायंकाल 05 बजे तक की उपलब्ध कराई गयी कोरोना-19 आख्या के सम्बन्ध में बताया कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव 6925 है । जिनमें 799 एक्टिव केस, पॉजिटिव रेट 24 व रिकवरी रेट 86.74 प्रतिशत है । 292865 सैम्पल कलेक्शन किया गया व कोविड अस्पताल से 2165 लोगों को डिस्चार्ज हुए । 3841 मरीजों का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।

उन्होने बताया कि सीएमओ की आख्यानुसार 15 अप्रैल 2021 को 469 सर्विलांस टामों ने 2206 घरों के 9466 लोग की कोरोना जांच की गयी । जनपद में 112 हॉटस्पाट है और 315 होम आईसोलेशन मरीजों से संर्विलांस टीम द्वारा मोबाइल के माध्यम से वार्ता उनके स्वास्थ्य के साथ कोरोना गाईडलाइन पालन करने आदि की जानकारी दी जाती है।