योगी मन्त्रिपरिषद ने फैसला लिया है कि जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए 24 जिलों में स्थायी लोक अदालतों का गठन होगा । वर्तमान में 47 जिलों में कार्यरत स्थायी लोक अदालतों द्वारा अप्रैल 2011 से सितंबर 2017 की अवधि में 16,166 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं । इसी के साथ बागपत में रमाला सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि को भी मंजूरी दी गयी है । 302.25 करोड़ रुपए की लागत से मौजूदा पेराई क्षमता 2750 टीसीडी से 5000 टीसीडी की जाएगी । 27 मेगावाट का को-जनरेशन प्लांट भी बनेगा। 34000 किसानों को लाभ मिलेगा और 8000 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे ।
Related Articles
छात्र-छात्राओं को शिक्षा का समुचित माहौल मिले : मुख्यमन्त्री
January 13, 2018
0
सन्त, साधु, योगी आदिक राजनीति में लिप्त नहीं होते
April 6, 2018
0
जनता का दोहन कर रहीं, केन्द्र-राज्य की सरकारें!
November 19, 2017
0