सामान्य ज्ञान : 28 मई की महत्त्वपूर्ण बातें

1883: हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 1883 में आज ही के दिन हुआ था.

1908: जासूसी उपन्यास जेम्स बॉण्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म आज ही के दिन हुआ था.

1922: लो ड्यूबा, अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक.

1959: आज ही के दिन दो अमरीकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की.

1967: 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर आज ही के दिन अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे.

1974: मिस्बाह-उल-हक़ ,पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी

1996: रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ.

1998: पकिस्तान ने पहला परमाणु परिक्षण किया.

2002: नेपाल में फिर आपातकाल लगा.

2008: आज ही के दिन नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ.

2008: अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया.

2010:  डेनिस हापर, हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) का निधन.