सामान्य ज्ञान : 19 जून के इतिहास का पन्ना

  • 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी कर दिया ।
  • 1865: यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया ।
  • राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म 19 जून 1871 को  हुआ  ।
  • 1910: पहला फादर्स डे वाशिंगटन में मनाया गया ।
  • 1922- आजे नील्स बोर, डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता (मृ. 2009 ।
  • 1945: कई साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म आज ही के दिन हुआ ।
  • 1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म आज ही के दिन हुआ था ।
  • 1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया ।
  • 1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया ।
  • भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ.
  • 1982: हिजबुल्लाह ने आतंकी हमला करके बेरुत यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को अगवा कर लिया था ।
  • 1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था ।
  • 2012- पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना के मामले में दोषी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को पद पर बने रहने के लिए गत 26 अप्रैल से ही अयोग्य करार दिया ।