सामान्य ज्ञान : 29 मई की कुछ खास बातें

  • अतंर्राष्‍ट्रीय माउंट एवरेस्‍ट दिवस
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिकों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस

757: संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की.

1727: पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना.

1906: जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्मदिन.

1919: प्रिकमर्ग गणराज्य हंगरी से औपचारिक रूप से स्वाधीन हो गया.

1922: ब्रिटिश लिबरल सांसद होरटियो बॉटोमली को धोखाधड़ी के अपराध में 7 साल के लिए जेल में बंद कर दिया गया

1953: एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने.

1970: यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया.

1972: भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया.

1985: यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे.

1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मौत 29 मई को हो गई.

1999: नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना.

2007:  जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं.

2010:

  • संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एनपीटी की समीक्षा बैठक में सभी 189 सदस्य देश इस बात के लिए राजी हुए कि मध्य पूर्व को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए कदम उठाए जाएं. इस बारे में एक समझौता हुआ.
  • भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर मे भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया. भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे.