अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगरआयुक्त के कड़े तेवर से हटने लगीं होर्डिंग

नगर निगम लखनऊ के जोनो में अवैध प्रचार सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही न होने की सूचना पर नगर आयुक्त ने असंतोष प्रकट करते हुए समस्त जोनल अधिकारियों व समस्त अधीक्षको को चेतावनी दी गई है कि वह भविष्य में पूर्व निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अवैध प्रचार सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही लखनऊ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत समस्त जोनो में सभी प्रकार की अवैध होर्डिग्स तत्काल हटाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समस्त जोन में जगह-जगह पोलों पर अवैध होर्डिग्स/प्रचार सामग्री लगी होने की सूचना प्राप्त होती रही है। सभी सम्बन्धित जोनल अधिकारियो/अधीक्षको को व्यक्तिगत रूप से बैठको में, दूरभाष के माध्यम से तथा पत्रों के माध्यम से लिखित रूप से सचेत किया जाता रहा है कि वह इस तरीके के अवैध प्रचार सामग्री/होर्डिग्स पर प्रभावी कार्यवाही करें।

आयुक्त द्वारा जारी किए गए निर्देशों में रुचि न लिये जाने पर कर निर्धारण अधिकारी/जोनल अधिकारी, जोन-6 श्रीमती बिन्नों अब्बास रिजवी को कारण बताओ नोटिस तथा अधीक्षक जोन-6 श्री संतोष कुमार गुप्ता को विशेष-प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने का निर्णय लिया गया।

सिद्धान्त सिंह