श्री ओली को गोविन्‍द बल्‍लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय से डॉक्‍टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने उत्‍तराखंड में गोविन्‍द बल्‍लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के साथ कृषि के क्षेत्र में अपने देश का सहयोग बढ़ाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की है। श्री ओली को डॉक्‍टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गयी।

अपने भारत भ्रमण के दूसरे दिन नेपाल के प्रधानमंत्री आज पूर्वाह्न पंत नगर हवाई अड्डे पहुंचे जहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। प्रधानमंत्री ओली ने पंत नगर विश्‍वविद्यालय में क़ृषि और औद्योगिकी के क्षेत्र में चल रहे शोध कार्यों की जानकारी ली। बाद में श्री ओली को विश्‍वविद्यालय में आयोजित वि‍शेष दीक्षांत समारोह में चांसलर और प्रदेश के राज्‍यपाल डॉ. कृष्‍ण कांत पाल ने विज्ञान वारिदी की मानक उपाधि से सम्‍मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्‍यपाल ने कहा कि दोनों देश जैविक खेती, पशु पालन और औद्योगिकी क्षेत्र में संयुक्‍त रूप से काम कर सकते हैं।