तुर्की ने सीरिया के दौमा शहर पर हुए हमले को एक रासायनिक हमला करार देते हुए इसकी कड़ी निन्दा की है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस बात की पूरी आशंका है कि यह हमला सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद की सरकार ने कराया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनिया गुतरेस ने कहा है कि सीरिया में नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल से वे बेहद चिंतित हैं। एक बयान में उन्होंने कहा कि दौमा शहर में फिर से हिंसा भड़कने से भी उन्हें बड़ी चिंता हुई है। उन्होंने कहा हालांकि संयुक्त राष्ट्र हमले की खबरों की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है।