भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा हासिल करना है – कुमार अजय सिंह

हिंददेश परिवार की वर्चुअल मीटिंग सम्पन्न

राजेश पुरोहित

डिब्रूगढ़ (असम):- हिंददेश परिवार संसार को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए दृढसंकल्पित है। साहित्यि के माध्यम से इस पवित्र कार्य को किया जा रहा है। संसार के कई देशों में इसकी इकाइयों का गठन हुआ है जिससे इस काम को और द्रुत गति से किया जा सकें। इस संस्था की संस्थापिका और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. अर्चना पांडेय अर्चि है। इंदु उपाध्याय संचिता इस संस्था की अंतरराष्ट्रीय संयोजिका तथा डॉ० राजेश कुमार पुरोहित अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है। बजररंग केजड़ीवाल, पुष्पा बुकलसरिया महासचिव हैं। इसके अलावा देश-विदेश अनेकों लोग इस संस्था से जुड़कर संसार की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज हिंददेश परिवार भोजपुरी इकाई की वर्चुअल के विस्तार किया गया, जिसमे प्रभारी डाल्टेनगंज के शिशिर कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष कवि दिलीप मेहता, सचिव शिव कुमार चौधरी, सहसचिव कवयित्री राॕची के नीतू सिन्हा , तरंग एवं अधीक्षक बेरमो राजेन्द्र कुमार सिंह को चुनाव किया गया।
वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार अजय सिंह और राष्ट्रीय संयोजक लाखन सिंह ने कहा कि यह इकाई भोजपुरी साहित्यसाधकों को समर्पित है और गीतकार, साहित्यकार, सकारात्मक सोचवाले लोग को जोड़कर भारतदेश को गौरवशाली बनाना है। भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा हासिल करना है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्‍यक्ष ललन सिंह मुखिया एवं प्रभारी शिशिर कुमार शुक्ला ने कहा कि हम लोगों की जो जिम्मेदारी मिली है ईमानदारी से इकाई को चलाएगे कमिटी ने निर्णय लिया कि समाज सेवी,अधिकारी, मिडिया के लोगो को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन कवयित्री नीतू सिन्हा तरंग ने की तथा संसार की कल्याण की कामना की।