कौशाम्बी – सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खड़गपुर मजरे उचरावा निवासी घूरे लाल का कच्चा मकान बारिश से गिर गया; जिसमें उसकी बूढ़ी माँ की दबकर मौत हो गयी।
आप को बता दें कि घूरेलाल उम्र 55 वर्ष रोजाना की तरह बूढ़ी माँ शुक्लाइन (उम्र 100 वर्ष के ऊपर) और अपने लडके प्रताप 18 वर्ष के साथ कच्चे घर में चारपाई पर आराम कर रहे थे । रात भर बरसात होने के कारण सुबह 7 से 8 के बीच हल्की बरसात में मकान कच्चा और जीर्ण होने से अचानक गिर गया । जिसके नीचे तीनों दब गए । चीखने व शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए । गाँव के लोगों द्वारा मलबा व मिट्टी हटा कर सभी को बाहर निकाला गया; जिसमें बूढ़ी शुक्लाइन की मौत हो गयी; घूरेलाल और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए । घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है । पूरे परिवार में से जो बाहर बरामदे में आराम कर रहे थे उन्हीं लोगों के साथ यह हादसा हुआ ।
जानकारी पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव प्रशासन के साथ मौके पर लिखा-पढ़ी कर सरकार की तरफ से पूरी मदद दिलाने का आश्वासन दे गये । सैनी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जिला क्राइम रिपोर्टर IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट