‘हम हिन्दी हैँ ‘ सारस्वत समारोह– २०२६’ का आयोजन २४ सितम्बर को

प्रयागराज। देश की प्रख्यात शिक्षण-संस्था ‘हिन्दी-संसार’, सलोरी, प्रयागराज के तत्त्वावधान मे व्याकरणवेत्ता एवं भाषाविज्ञानी आचार्य पण्डित पृथ्वीनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता मे ‘हम हिन्दी हैँ’ सारस्वत समारोह– २०२६ का आयोजन २४ सितम्बर (बृहस्पतिवार), २०२६ ई० को पूर्वाह्ण १० बजे से ‘हिन्दी-संसार’-सभागार, सलोरी, प्रयागराज (ईश्वर शरण बालिका विद्यालय के पीछे; कृष्णा रेस्टोरेण्ट के सामने; पानी की टंकी के समीप) मे किया जायेगा, जिसमे ‘आकाशवाणी-कार्यक्रम और हिन्दी’, ‘शुद्ध हिन्दी-व्यवहार और पत्रकारीय संकट’, ‘आकाशवाणी और दूरदर्शन मे अन्तर तथा हिन्दी-प्रयोग’, ‘हिन्दीभाषा-उत्थान मे साहित्य की भूमिका’ तथा ‘शुद्ध हिन्दी-प्रयोग और शिक्षणकर्म’ विषयोँ पर विशेषज्ञोँ का व्याख्यान होगा।

इस अवसर पर विविध क्षेत्रोँ मे हिन्दीभाषा-उत्थान मे उल्लेखनीय अवदान के लिए आकाशवाणी-केन्द्र, प्रयागराज की सहायक निदेशक (कार्यक्रम) नेहा गुप्ता को ‘हिन्दीवागीश्वरी शिखर-सम्मान’, वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्र को ‘हिन्दीसम्पादनकौशल-शिखर-सम्मान’, आकाशवाणी के पूर्व-सहायक केन्द्र-निदेशक (कार्यक्रम) और दूरदर्शन के पूर्व-कार्यक्रम-प्रमुख डॉ० लोकेश शुक्ल को ‘हिन्दीवागर्थ शिखर-सम्मान’, साहित्यशिल्पी एवं समीक्षक श्रीप्रकाश मिश्र को ‘हिन्दीसाहित्यवैभव-शिखर-सम्मान, चौधरी महादेवप्रसाद महाविद्यालय मे हिन्दीविभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सरोज सिंह को ‘हिन्दीशिक्षण-शिखर-सम्मान’ तथा हिन्दी-अध्यापन के लिए समर्पित व्यक्तित्व डॉ० अशोक स्वामी को ‘हिन्दीसारस्वत शिखर-सम्मान’ से आभूषित किया जायेगा।

इसी अवसर पर विविध अध्यापन-क्षेत्रोँ के लिए चयनित छात्र-छात्राओँ को पारितोषिक प्रदान किया जायेगा।