-शौच गयी युवती के साथ हुआ था तमंचे के बल पर रेप
-काफी मशक्कत के बाद दर्ज हो सकी थी एफआईआर
-शाहाबाद कोतवाली इलाके का मामला
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके में रेप पीड़िता के मामले में कार्यवाई न होने के कारण पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ गांव से पलायन कर दिया है।वह अपने किसी रिश्तेदार के घर चली गयी है।हालांकि पुलिस पलायन की बात नही मान रही लेकिन कह रही है कि अगर ऐसा है तो उसे पीड़िता व परिवार को सुरक्षा दी जाएगी।
मामला हरदोई के कोतवाली शाहाबाद इलाके का है।यहां करीब 15 दिन पहले एक युवती शौच के लिए गयी थी।आरोप है कि वहां गांव के चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।वह बेहोश हो गयी और होश आने पर घर जाकर मामले की जानकारी परिजनों को दी।परिजन उसे लेकर कोतवाली गए जहां उससे एक सादे कागज पर दूसरी तहरीर जबरिया लिखाई गयी और एक युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी।
मामले में जब कार्यवाई नही हुई तो पीड़िता परिजनों के साथ एसपी के पास पहुंची थी परंतु अभी तक मामले में कार्यवाई नही हुई तो अब पीड़िता ने परिजनों के साथ गांव छोड़ दिया और अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी है जिसके बाद से हड़कम्प मचा है।हालांकि एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि अगर इस तरह की घटना है तो मामले में कार्यवाई अमल में लाई जाएगी और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा दिलाते हुए आरोपी पर कठोर कार्यवाही होगी।