हरदोई। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे मंगलवार दोपहर जारी कर दिए गए। जारी नतीजे में विकास खंड कछौना में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्व० गजराज सिंह बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टिकारी में हाईस्कूल की छात्राओ में अंशिका सिंह ने विद्यालय में प्रथम स्थान व कंचन देवी ने द्वितीय स्थान तथा गीतांजली व शामिया बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों में तोताराम ने प्रथम स्थान व सुमित ने द्वितीय स्थान तथा रामजी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया।

इसी विद्यालय की इण्टर की छात्राओं में नैंसी यादव ने प्रथम स्थान व प्रियंका यादव ने द्वितीय स्थान तथा हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व विद्यालय के छात्रों में अभय दीक्षित ने प्रथम स्थान व आनंद कुमार ने द्वितीय स्थान तथा अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया। हाई स्कूल व इंटर में विद्यालय का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा।

हाई स्कूल की छात्रा अंशिका सिंह ने बताया कि यह सारा श्रेय विद्यालय के सभी गुरुजनों व माता-पिता का है तथा कंचन देवी ने बताया परिश्रम करने से सफलता को पाया जा सकता है और आज परिश्रम का ही यह फल मिला है इस सफलता का सारा श्रेय विद्यालय के गुरुजनों का रहा है।

इंटर की छात्रा हर्षिता ने व छात्र आनंद ने बताया कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है परिश्रम करने से सफलता को प्राप्त किया जा सकता है और वही आज सफलता हम लोगों को मिली है जिसका सारा श्रेय विद्यालय के सभी गुरुजनों व माता-पिता का रहा है