कौशाम्बी : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप परिवहन मंत्रालय द्वारा हाईवे पर देसी या विदेशी शराब दुकानों को 500 मीटर हाईवे क्षेत्र के बाहर खोलने का निर्देश जारी किया गया था । लेकिन हाईवे मार्ग शहजादपुर-टेढीमोड़ में देसी व विदेशी मदिरा की दुकान 100 मीटर की परिधि में संचालित हो रही है ।
इसी क्रम में चाकवन चौराहे पर देसी मदिरा की दुकान संचालित है । इसमें जहां ठेकेदारों द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है; वहीं पर आबकारी विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से हाईवे पर जगह-जगह देसी व विदेशी शराब की दुकान खुली हुई हैं । अभी हाल ही में कोखराज थाना के अंतर्गत 100 मीटर की दूरी पर दो सेल्समैनों की हत्या कर दी गई थी । वहीं शराब दुकानों के संचालन से आने जाने वाले वाहन चालक भी शराब का सेवन कर वाहनों को तेजी से चलाते हैं । इससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं । वहीं पर शराब दुकानों के सेल्समैनों को भी जान जोखिम बना रहता है ।रात-बिरात वाहन चालक अपराधी तत्व हाईवे के नजदीक खुली शराब की दुकानों से शराब की खरीद-फरोख्त करते हैं । यदि अधिक समय होने से सेल्समैन शराब बिक्री करने पर रोक लगा देता है । तो अराजक तत्व मारपीट पर आमादा हो जाते हैं ।
——————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट