वन अधिकारी की शह पर संचालित हो रही हैं अवैध आरा मशीनें

सिराथू क्षेत्र में लकड़कट्टे कर रहे हैं फलदार वृक्षों की कटान

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में इन दिनों वन माफिया बेखौफ होकर प्रतिबंधित हरे वृक्षों की कटान कर रहे हैं।आम, महुवा, शीशम, नीम के हरे फलदार वृक्ष बेखौफ होकर काटे जा रहे हैं।
एक तरफ सरकार पूरी तरह से वृक्षारोपण फलदार छायादार पेडों को लगाने में भारी भरकम बजट खर्च करती है। वहीं सरकारी मशीनरी की मिली भगत से हरे पेडों की कटान जोरो पर हो रही है।

सबसे बड़ी बात तो यह है अझुवा क्षेत्र में 2 आरा मशीनों का पंजीकरण है। वही तीसरी मशीन केन ग्रामसभा के एक जंगल में बेखौफ हो कर चल रही है। इसके अलावा परास, अटसराय, देवीगंज आदि क्षेत्रों में प्रतिबंधित पेड़ो की लकड़ी का टाल लगा हुआ है। वन विभाग के रेंजर अजय श्रीवास्तव से इस संदर्भ में बात करने के लिए कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बगैर रजिस्ट्रेशन के अवैध आरा मशीनें अधिकतर बेखौफ सिराथू सर्किल में धड़ल्ले से चल रही है। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की पनाह में लकड़ी माफियाओं की बल्ले बल्ले हो रही है। उक्त आरा मशीने बेखौफ होकर आखिर किसके संरक्षण में संचालित हो रही हैं। यदि लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो क्षेत्र के जंगल पूरी तरह साफ हो सकते हैं।

————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट