2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल करने की भारत की घोषणा का आईएमएफ ने किया स्वागत

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने अंतर्राष्‍ट्रीय जलवायु शिखर सम्‍मेलन में नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाने, अर्थव्यवस्था में कार्बन उत्‍सर्जन को कम करने और वर्ष 2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल करने की भारत की घोषणा का स्वागत किया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में संचार विभाग के निदेशक गेरी राइस ने कल वाशिंगटन में कहा कि भारत की यह घोषणा उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ऐसी ही कार्रवाई को प्रेरित करने से ही जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकती है। श्री राइस ने यह भी कहा कि वे कार्बन उत्‍सर्जन के बारे में मौजूदा दशक में भारत की प्रगति को लेकर बहुत उत्साहित हैं।