कौशाम्बी- वैश्विक कोरोना महामारी संकट से निपटने के लिए सरकार अपने आला अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से कौशाम्बी जिले में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ।
इसी कड़ी में तहसील सिराथू के अन्तर्गत नगर पंचायत अजुहा के नवीन गल्ला मण्डी परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिला होम्योपैथिक अधिकारी कौशाम्बी डाक्टर पी के यादव के नेत्तृत्व में मण्डी में पल्लेदारी कर रहे लोगों को संक्रमण से बचाव करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अनूप चतुर्वेदी, डा, वीरेश केसरवानी द्वारा रोग 30 वितरण किया गया । साथ ही अजुहा वार्ड नं 8 स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र एस बी आई में उपस्थित खाता धारकों को शासन द्वारा मनोनीत सभाषद सौरभ केसरवानी के मौजूदगी में औषधि का वितरण किया गया । नि:शुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम में व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र अग्रहरि, ओम प्रकाश टण्डन, विक्की केसरवानी, पिंटू गुप्ता, पप्पू कुमार, लखन मुनीम आदि नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे । औषधि वितरण में वेद होम्योपैथी हाल & क्लीनिक सिराथू का पूर्ण सहयोग रहा ।
जिला संवाददाता आई वी 24 न्यूज़ मसुरिया दीन मौर्य कौशाम्बी की रिपोर्ट 9621680231