विकासखण्ड कछौना के बच्चों के शानदार खेल से हरदोई ओवरऑल चैम्पियन बनने की दहलीज पर

एचसीएल के सौजन्य से नोएडा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स फॉर चेंज चैम्पियनशिप के पहले दिन आज हरदोई ने 12 गोल्ड, 14 रजत और चार कांस्य पदक जीते। जिसमें कछौना के बच्चों ने 11 स्वर्ण, 8 रजत और तीन कांस्य पदक झटक लिए। इसमें कछौना ब्लॉक के उप्रावि लोन्हारा के श्री आदर्श पटेल की कोचिंग में खेलने वाले पांच बच्चों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और तीन ही कांस्य पदक जीते। इस ब्लाक के लोन्हारा के अलावा सुन्नी, मतुआ, बर्रा घूमन और हथौड़ा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विगत वर्ष इस प्रतियोगिता में हरदोई को मात्र चार स्वर्ण और सात रजत मिले थे।

इस प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता बच्चे जुलाई 2022 के प्रथम सप्ताह में नागपुर में आयोजित होने वाले नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता हेतु आदर्श पटेल लोन्हारा, आदर्श सिंह मतुआ, अखिलेश सिंह सुन्नी, धर्मेंद्र कुमार बर्रा घूमन, जितेंद्र कुमार सुन्नी, देवेश कुमार पांडे पुरवा, सुनीता सिंह हथौड़ा राज, आलोक गुप्ता कछौना, विकास द्विवेदी माधोगंज आदि ने टीम को तैयार करने में एड़ी चोटी एक कर दिये।