हाइवे पर नशेबाजों का कहर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हरदोई- सण्डीला में हाइवे के नशेबाजों की तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। कार ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी और फिल्मी सीन की तरह उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में सड़क किनारे खड़े दो लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी सण्डीला भेजा गया । जहां से एक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। कार सवार लोग भी जख्मी हुए है और कार के अंदर से शराब की बोतल भी निकली है। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।          

संडीला कस्बे के मोहल्ला सुम्बाबाग निवासी मधुरेश पुत्र स्व राम रतन मोहल्ले के ही लखनऊ-हरदोई राज्यमार्ग से गयी कैनाल रोड के मोड़ पर कबाब पराठा का ठेला लगाता है। ठेले पर सदर बाजार निवासी युवक परमजीत सिंह पराठा खा रहा था।इसी बीच कस्बे की ओर से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली कैनाल रोड पर मुड़ रहा था कि अचानक लखनऊ से संडीला की ओर तेज रफ्तार से आ रही कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्तथी कि ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर से कार उछलकर ठेले के ऊपर जा गिरी और ठेले को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मधुरेश व परमजीत दोनों घायल हो गए।आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना देकर घायलो को सीएचसी भेजा जहाँ डाक्टरो ने  परमजीत की हालत गम्भीर देखते हुए को लखनऊ रिफर कर दिया।       बताया जाता है कि कार सवार नशे में थे और घटना के बाद चालक सहित फरार हो गए।मौके पर पहुची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया।कार में शराब की बोतलें भी निकली है।हादसे में ठेले पर खड़े छोटा चौराहा निवासी परमजीत पुत्र बचन सिंह, ठेला लगाए सुम्बाबाग निवासी मधुरेश पुत्र रामरतन और कार सवार बालामऊ निवासी ज़ीशान पुत्र सुहैल, सुरेंद्र पुत्र लाल बहादुर और गुलाब पुत्र हेमनाथ घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी 100 और इलाकाई पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां परमजीत की नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफ़र कर दिया।