मल्लावाँ (हरदोई)– कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार देर शाम अज्ञात ट्रैक्टर नें बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे युवक की मौके पर मौत हो गयी वहीं चालक घायल हो गया । घायल को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गाँव देवमनपुर निवासी छुनक्की (25) व रामाधार (45) गुरूवार की देर शाम मल्लावां बाइक से जा रहे थे। शारदा नहर के निकट अवैध तरीके से मिट्टी डाल रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे रामाधार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी व छुनक्की घायल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने घायल छुनक्की को हरदोई रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेज दिया।