डीसीएम बोलैरो की भिड़ंत में एक की मौत, 6 घायल

          हरदोई– भांजी का तिलक चढ़ा कर कायमगंज (एटा) से बोलैरो गाड़ी से वापस लौट रहे परिवार को डीसीएम ने टक्कर दी जिससे मामा की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी वहीं पुत्र समेत 6 लोग घायल हो गए जिनमे एक को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रिफर किया गया।
           घटना बिलग्राम कोतवाली इलाके के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बिलग्राम के समीप सांडी रोड पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास हुई। घटना के समय बोलैरो में करीब आठ लोग सवार थे। बताया जाता है कि मृतक बृजेश बहादुर सिंह सेंगर 58 पुत्र वीरेन्द्र सिंह सेंगर निवासी फ़र्दापुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव एटा अपने परिवार के साथ तिलक चढ़ाने गये थे। वापस आते समय एक तेज रफ्तार डीसीएम से टक्कर से हो गयी।
          हादसा करीब रात तीन बजकर 15 मिनट पर हुआ हादसे में बृजेश बहादुर सिंह सेंगर नेे मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कौशलेंद्र सिंह सेंगर गम्भीर हालात में जिला अस्पताल रिफर किये गए। हादसे में वीरेन्द्र सिंह पुत्र अभिलाष उम्र 45 वर्ष, दिनेश पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 48 वर्ष, संजय पुत्र शिवभवन सिंह उम्र 40 वर्ष व ध्यानेश पुत्र यदुवीर सिंह 27 वर्षीय को प्राथमिक उपचार हेतु बिलग्राम सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।