हरदोई के सण्डीला में नारी सुरक्षा सप्ताह में पहुंचे आईजी जय नारायण सिंह ने यूपी पुलिस द्वारा चार दिसंबर से दस दिसंबर तक नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह को लेकर दिव्यानंद पीजी कालेज में नारी सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित किया।इसमें छात्राओं को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्राविधान, पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सेवाओं (डायल-100, विमन पावर लाइन-1090, एंटी रोमियो स्क्वायड, ट्विटर सेवा के साथ सेफ्टी टिप्स के बारे में भी जानकारी दी और आईजी ने कहाकि अपमान जनक बात बर्दाश्त ने करे,पुलिस आपकी सहायता करेगी।
मुख्य अतिथि आईजी जय नारायण सिंह ने छात्राओं को घटनाओं का सामना डरकर नहीं साहस के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस दौरान छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी गई।आईजी ने सेमिनार में कहा कि कभी भी कोई घटना हो, उससे डरे नहीं, बल्कि पुलिस को तुरंत सूचना दे ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके।उन्होंने कहाकि शोशल मीडिया पर विश्वास न करे, अक्सर लोग फेक आयी आईडी बनाकर जाल में फसाकर शादी कर लेते है।कहाकि छात्राओं के पास हेयर पिन, रूपट्टा, पेन जैसे सुरक्षा के हथियार होते है और ऑटो पर बैठने पर नम्बर नोट कर घर मे व्हाट्सएप कर दे, लोकेशन भेज दे, लोकेशन चेक करते रहे, शंका होने पर यूपी 100 करे, अगर समस्या हो तो 1090 डायल करे।
कार्यक्रम में एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कहा महिलाएं कमजोर नही है, न कभी रही है।नारी को शक्ति कहा गया है, लेकिन छुपाये जाने की वजह से कमजोरी की बात आ रही है तो बात को छुपाएं नही।कार्यक्रम में एएसपी पूर्वी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओ के लिए पुलिस बिभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समझाया।श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए- नए कानून बनाए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी रखना जरूरी हैं। कोई छींटाकशी का प्रयास करता है तो ऐसे में विरोध करना सीखे, उनसे डरे नहीं। परिजनों की मदद से तुरंत पुलिस को भी जानकारी दे। वुमेन पावर लाइन नंबर 1090 महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जागरूक करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षिकाओं की होती हैं। उनको इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए।इस दौरान छात्राओं ने आईजी सवाल भी किये जिसका आईजी ने उत्तर भी दिए।