हरदोई में मंगलवार की सुबह चहल कदमी शुरू होने के बाद एकाएक कलेक्ट्रेट की दीवार पर कुछ ऐसे पोस्टर लगे दिखाई दिये जो आपत्तिजनक थे । जानकारी पर पहुंचे बजरंगदल के लोगों ने पोस्टर को फाड़कर जला दिये । आशंका यह जताई जा रही है यह पोस्टर किसी खुराफाती ने लगाए होंगे । आपत्तिजनक पोस्टर का यह मामला हरदोई कलेक्ट्रेट में सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया । पोस्टर देखने के बाद हर किसी ने अपने अपने अंदाज में इस पर प्रतिकिर्या दी । मंगलवार की सुबह इन पोस्टर पर जब बजरंग दल के पदाधिकारियों की नजर पड़ी तो वहां लोग एकत्र हो गए और दीवार पर लगे पोस्टरों को फाड़कर जला दिया ।