कछौना पुलिस ने सप्ताह पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के माल सहित चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दीपक कुमार श्रीवास्तव :

कछौना (हरदोई) : कोतवाली कछौना क्षेत्र के एक गाँव के घर में बीते सप्ताह हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों के पास से चोरी का माल बरामद करते हुए जेल भेज दिया है।

बताते चलें कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलौली में बीते सप्ताह 18 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने रामलखन पुत्र विशाल के घर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए घर में रखे कीमती बर्तन पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत करते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। जिसमें सफलता हासिल करते हुए कोतवाली कछौना पुलिस ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर डबल नहर कलौली के पास से कलौली निवासी बसंत वर्मा, कमलेश कुमार और श्याम कुमार को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया।