ब्यूरो हरदोई-
————————————————-
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा – राज्यपाल द्वारा BJP की सरकार को निमंत्रण देना और उक्त घटना के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सांय 4:00 बजे येदियुरप्पा को बहुमत सिद्ध करने को कहा है भाजपा के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शक्ति परीक्षण से पहले हार मान ली और इस्तीफा दे दिया!
कर्नाटक में राज्यपाल की कृपा से जबरदस्ती से बनाई गई अलोकतांत्रिक सरकार गिर गई और लोकतंत्र की जीत पर हुई।
अध्यक्ष राजीव सिंह लोध के नेतृत्व में नुमाईश चौराहे पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई और पटाखे फोड़े मौके पर ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि सही मायने में लोकतंत्र की जीत कर्नाटक की जनता की जीत है यह लड़ाई झूठी तानाशाही और संवैधानिक पदों के दुरपयोग खिलाफ थी !
मोदी और अमित शाह का ड्रामा फेल हो गया और सत्य की जीत हुई भाजपा का अहंकार नष्ट हुआ।
Nsui जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का झूठ सामने आ गया सत्ता पाने के लिए देश में तानाशाही लागू करने के प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है देश में न्याय और सच्चाई जिंदा है कर्नाटक की झूठी छल कपट की सरकार का गिरना इसका सबूत है।
महासचिव अमीर अहमद ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र और सत्ता का परपंच जनता के सामने आ गया!
कार्यक्रम में ओमेंद्र वर्मा, NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ,शिवकुमार गुप्ता,अचल शुक्ला,राहुल देवराज, राजाराम वर्मा,चाँद बाबू,रिज़वान,छोटे सिंह गुलफाम ,अफ़ज़ल सहित दर्ज़नो लोग मौजूद रहे!