आज बदायूं में जनपद पीलीभीत एवं जनपद सम्भल के बीच कबड्डी मैच हुआ । जिसकी विजेता सम्भल की टीम रही । बॉक्सिंग प्रतियोगिता पुरुष में 84 किग्रा भार वर्ग में अमित भास्कर जनपद बदायूं ने प्रथम स्थान व उ0नि0 अभिनव मलिक जनपद बरेली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता 81 किग्रा में विश्वेन्द्र सिंह जनपद बरेली प्रथम स्थान व प्रशांत तोमर जनपद बदायूं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता 49 किग्रा में कोमल सागर जनपद बदायूं ने प्रथम स्थान व अनुप्रिया जनपद मुरादाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।