गर्भनिरोधक इंजेक्शन “अंतरा” का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में फीता काटकर चिकित्साधिकारी मुकेश गुप्ता ने किया शुभारंभ

कछौना (हरदोई) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में महिलाओं के गर्भ निरोध की एक नई विधि गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश गुप्ता ने फीता काटकर किया।

अंतरा महिलाओं के लिए एक इंट्रामस्कुलर हार्मोनल गर्भनिरोधक विधि है। जिसकी एक डोज से 3 माह तक सुरक्षा मिलती है। यह महिलाओं के लिए सुरक्षित और उपयुक्त विधि है। यह ऐसी महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो पहले बच्चे और उसके बाद के बच्चे के जन्म में देरी चाहती हैं। यह जनसंख्या नियंत्रण में एक प्रभावी कदम है। इसमें कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इसमें प्रोत्साहन के लिए प्रति लाभार्थी को सौ रुपए की धनराशि दी जाती है। जागरूकता व लाभार्थी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने के लिए आशाबहुओं को सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० मुकेश गुप्ता, महिला चिकित्सक डॉ० पूनम गुप्ता, सदिया सिद्दिकी, बी०पी०एम० मनीष चौधरी, सन्तोष कुमारी सहित एएनएम व आशाबहुए व लाभार्थी महिलाएं मौजूद थीं।


रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता