पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ ने घायल बदमाश अरवाज

पिहानी।
क्षेत्र के ग्राम रहीमपुर सरैयां में पुलिया के नजदीक रविवार टड़ियावां और पिहानी के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को दाहिने पैर में गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक पुलिसकर्मी को भी हल्की चोट आई है।

किसी मुखबिर द्वारा जब पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक्स पर करीब चार बदमाश कहीं जा रहे हैं जोकि रहीमपुर सरैयां गांव के रास्ते होकर गुजरेंगे। सूचना मिलते ही टड़ियावां और पिहानी पुलिस ने अपने दल-बल के साथ उस क्षेत्र को घेर लिया और उन बदमाशों के वहां पहुंचते ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।

मुठभेड़ में कुल दो राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पाली के शेखसरायँ जामा मस्जिद के निकट रहने वाले बदमाश अरवाज को दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया और सीएचसी पिहानी ले आये।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए हरदोई रेफर कर दिया गया। ज्ञात होकि यह बदमाश बेहटागोकुल और शाहाबाद क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित चल रहा था। इस पर कोतवाली टड़ियावां में धारा 419 व 420 के रंगदारी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट