राहुल मिश्र, बघौली
एक सैनिक सीमा पर विषम परिस्थितियों में रहकर हम लोगों को सुकून की नींद सुलाता है और जब-जब देश पर संकट आता है, स्थिति बेलगाम हो जाती है तो सेना के वीर जवान आन्तरिक मामलो में भी स्थिति सम्भालने में तन, मन व धन से सहयोग करते हैं । इसका जीता जागता उदाहरण छोट्टनपुरवा निवासी भारतीय थलसेनाकर्मी अनिल कुमार राठौर बने हैं । अनिल कुमार राठौर इस समय सेना में महाराष्ट्र में तैनात हैं व मौजूदा समय में अपने घर छुट्टियाँ मनाने आए हैं । उन्होंने जब देखा कि कोरोना संकट से स्थिति बिगड़ रही तो अपने आसपास के खानाबदोश व सुविधा रहित लोगों के लिए अपने एक माह के वेतन से राशन, मास्क व सेनेटाइजर आदि का वितरण किया ।
IV24 न्यूज से बातचीत में अनिल ने कहा कि सैनिक का कर्तव्य है देश के दुश्मनों से लड़ना और दुश्मन को हराना । कोरोना महामारी इस समय भारत देश के साथ समस्त मानवता की दुश्मन है, जिसे हराने में मैं तन, मन व धन से देश के साथ खडा़ हूं ।