आज दिनांक 24 अगस्त 2020 को प्राथमिक विद्यालय भिटारी, विकास क्षेत्र-काशी विद्यापीठ, जनपद-वाराणसी में जनपद के प्रथम हैंड फ्री हैंड सैनिटाइजर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा किया गया, संजय सिंह जिला को ऑर्डिनेटर ADRA एवम् पहल "दी इनिशिएटिव" संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषि धर गांधी भी मौजूद रहे।
वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह विद्यालय में स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जब भी विद्यालय बच्चों के लिए खुलेगा बच्चे विद्यालय के मुख्य गेट से प्रवेश करने के उपरांत हैंड वॉश पॉइंट पर हाथ धोने के बाद इसके द्वारा हाथ सेनीटाइज कर ही कक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे। यह सभी बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के दृष्टि से काफी प्रभावी सिद्ध होगा।मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा इसके उद्घाटन के उपरांत विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय के संपूर्ण भौतिक परिवेश व उपलब्ध संसाधनों की सराहना की। उनके द्वारा विद्यालय के स्मार्ट क्लास व हाइजीन कॉर्नर का भी निरीक्षण किया गया। उक्त विद्यालय स्वच्छता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां की बाहरी दीवारों को ट्रेन के तरह का रंगवा कर उसे स्वच्छता एक्सप्रेस का नाम दिया गया है जिससे बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय को स्वच्छता एक्सप्रेस का रूप देने के लिए सराहना की गई व यह भी कहा गया कि विद्यालय पूर्ण रूप से सभी संसाधनों से परिपूर्ण है बस इसे इतने पर ही व्यवस्थित रखना महत्वपूर्ण है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी महोदय को बताया कि यह जनपद का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसे स्वच्छता एक्सप्रेस का नाम दिया गया है।
अवनीश मिश्रा
प्रदेश प्रभारी