रामबख्शगढ़ सरैया में हुई मारपीट में घायल की तेरहवें दिन जिला अस्पताल में मौत

अमेठी — जामो कोतवाली अंतर्गत आज से तेरह दिन पूर्व यानी 28/10/2021 को शाम चार बजे मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में लाठियाँ चटक गयी थीं। जिसमे दर्जनों लोग हुए चोटिल हो गये थे। घायलों मे शिवशंकर पासी को काफी चोट आयी थी। घायल शिवशंकर को परिवार वाले इलाज के लिए सीएचसी जामो ले गए। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया और इलाज के दौरान तेरहवें दिन मौत है गई। शिवशंकर पासी की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो रहा हैं।

जामो थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के बेटे सोनू की तहरीर पर चार लोग दिलीप, लाल, बाबू और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों लोग को गिरिफ्तार कर लिया गया है। मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष डी के यादव कल पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहा। मृतक का अंतिम संस्कार आज होगा। मौके पर दो थानों का पुलिस बल मौजूद।