ओवरलोड वाहनों पर चौकी इंचार्ज का चला हंटर, पाँच ट्रैक्टर किये सीज

कौशांबी : सदर कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के टेंवा चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग के दौरान ओवर लोड वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओवर लोड ट्रैक्टर बालू लेकर प्रतापगढ़ जा रहे थे। पांच ट्रैक्टरों को हिरासत में लेकर सीज कर दिया। चौकी इंचार्ज की इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

चौकी इंचार्ज टेवां इंद्र कांत यादव आज भोर 5:00 बजे चौकी के ठीक सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पांच ट्रैक्टर ओवरलोड बालू लादकर प्रतापगढ़ जा रहे थे। पांचों ट्रैक्टरों को हिरासत में लेकर सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।