पुरानी रंजिश में गोली कांड का सनसनीखेज़ मामला

कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने घर पर चढ़ाई कर जमकर ईंट-पत्थर चलाये, इतना ही नही अवैध असलहे से कई राउंड फायरिंग भी की, पीड़ित सजद अहमद ने घर मे छिप कर अपनी जान बचाई। चीख़-पुकार, फायरिंग की आवाज़ सुन कर ग्रामीण एक जुट हो कर लाठी-डंडा लेकर दबंगों को दौड़ाया। दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फ़रार हो गए।

पूरे घटना क्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्टिव हुई, मंझनपुर पुलिस मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल कर रही है। आप को बताते चले कि कुछ दिन पूर्व भी ग्राम समाज की ज़मीन पर खड़े बबुल के पेड़ को काटने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। उस समय पुलिस ने कई लोगो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की थी। लेकिन गांव में अपना रसूख़ रखने वाले दबंगो ने एक बार फिर से अवैध असलहों से फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी हैं।

Byte– सजद अहमद पीड़ित

Byte– समर बहादुर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट