कौशाम्बी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक बर्तन व्यापारी ने महेवा घाट थाना पुलिस पर लूट का आरोप लगाया है। पुलिस पर आरोप लगते ही जिले में हड़कंप मच गया है। महेवा घाट थाना क्षेत्र में बोलेरो से बर्तन लेकर जा रहे व्यापारी को पुलिस ने यमुना पल पर रोक लिया।
इसके बाद उसे धमकाने के बाद पुलिस ने 50 हजार रुपए लेकर उसे छोड़ दिया है। मामले में व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद निवासी बर्तन व्यापारी शिव शंकर शनिवार की रात बोलेरो गाडी से बर्तन लेकर बाजार करने कर्वी बाजार जा रहे थे इसी दौरान महेवा घाट थाना क्षेत्र के यमुना पुल पर जांच के लिए पुलिस ने वाहन को रोक लिया।
जांच के दौरान कोई कमी ना मिलने पर बर्तन व्यापारी को थाने लाने की पुलिस ने धमकी दिया। इस पर बर्तन व्यापारी काफी सहम गया उसके पास मौजूद 50 हजार रुपए पुलिस ने ले लिया।व्यापारी का आरोप है कि धमका कर इस तरह की हरकत किया गया है।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट