30 सितम्बर तक धारा 144 लागू लागू रहेगीः- संजय सिंह

हरदोई- अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा है कि 12 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 21 सितम्बर तक होने वाले मोर्हरम, 13 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले गणेश चतुर्थी पर्व तथा 17 से 22 सितम्बर 2018 तक  आयोजित होने वाली गणेश विसर्जन शोभा यात्राओं के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा गड़बड़ी किये जाने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
श्री सिंह ने कहा है कि इन त्यौहार एवं पर्व को दृष्टिगत जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 09 सितम्बर से 30 सितम्बर 2018 तक धारा 144 लागू लागू रहेगी। उन्होंने कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति बन्दूक, पिस्तौल, रिवाल्वर, रायफल, भाला, चाकू, लाठी आदि लेकर नहीं चलेगा । किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति नहीं खड़े होगें । किसी भी प्रकार के जूलूस, रैली, प्रदर्शन एवं जनसभा आदि जिला प्रशासन की अनुमति के नहीं किये जायेगें । धारा 144 का उल्लघंन करने वाले लोगों पर सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।