राहुल मिश्र बघौली
बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी फूलचंद सरोज के नेतृत्व में इलाकाई पुलिस ने बघौली कस्बे में पैदल भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों से आगामी आने वाले त्योहारों के मद्देनजर आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की ।
थाना प्रभारी ने कस्बावासियों से की गई अपील में कहा कि कि सभी लोग दीपावली और अन्य त्योहारों को आपस में मिलजुल कर धूमधाम से मनाएं । उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय नागरिक सभी असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार और प्रिय जनों के साथ शांतिपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाएं । उन्होंने कस्बे से बाहर पशु बाजार में लगाई गई पटाखों की दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि मानक से ज्यादा आवाज वाले और खतरनाक पटाखे न बेंचे । उन्होंने कस्बा वासियों से कहा कि वे लोग असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह बनाए रखें और त्यौहारों के मद्देनजर किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा फैलाई जा रही गड़बड़ी की सूचना तत्काल उन्हें दें । उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि दीपावली दीपों का त्यौहार है इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाएं । इसमें जुआ और शराब जैसे व्यसनों से दूर रहें । जो भी इन समाज विरोधी कार्यों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।