करणी सेना ने मातृशक्ति के प्रति घृणित बयानबाज़ी को लेकर ओमप्रकाश राजभर की भारतीय समाज पार्टी के एक व्यक्ति ने कमल भारती पुत्र रंपत राम, जिला अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), निवासी भांवरकोल कोपागंज जिला मऊ के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है ।
मालूम हो कि कमल भारती द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग, महिलाओं बेटियों और प्रदेश के (मुख्यमंत्री) के प्रति अपमानजनक टिप्पणी एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए एक सभा को संबोधित किया गया । इसके पीछे उद्देश्य सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ना, दंगा एवं उन्माद फैलाना ही था, जिसे देखते हुए करणी सेना ने इस व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए क्षेत्राधिकारी सिराथू को ज्ञापन सौंपा। यह भी कहा गया है कि कराया कि गिरफ्तारी सुनिश्चित करें वर्ना करणी सेना आंदोलन करने पर विवश होगी।