भारत ने किया लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण

भारत ने स्वदेश में विकसित परमाणु क्षमता वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का कल सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से कल सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर किया गया। अग्नि-5 के सफल परीक्षण के साथ ही भारत दुनियाभर में इस क्षेत्र में अग्रि‍म पंक्ति में खड़ा हो गया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक जमीन से जमीन पर मार कर सकती है। यह मिसाइल एक टन से अधिक वजन का परमाणु अस्‍त्र अपने साथ ले जा सकती है। रक्षा सूत्रों के अनुसार कुछ और परीक्षणों के बाद इसे सेना में शामिल कर लिया जाएगा। इस मिसाइल के सेना में शामिल होने के बाद भारत भी अंतरमहाद्वीपय बैलेस्टिक मिसाइल रखने वाले अमरीका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों के सुपर एक्‍सक्‍लूसिव क्‍लब में शामिल हो जाएगा।

अग्नि-5 की महत्‍वता है कि इस पे एक न्‍यूक्लियर यानी परमाणु वारहैड लगा होगा और ये मिसाइल अगर सेना को मिलती उसके बाद ये दुनियाभर में कुछ चुनिंदा मुलको के पास ऐसी मिसाइल हैं। इस मिसाइल की सबसे बड़ी बात है कि ये बहुत बड़ा दायरा हमारे जो पड़ोस में जिसे कहते हैं सेनसिटिव एरिया जो है वो इसकी दायरे के बीच में आ जाएगा। अग्नि-5 एक ऐसी मिसाइल है जिससे की मेरा मानना यह है कि ये मिसाइल हमको एक नई लीग में नई दि‍शा में ले जाएगी।