बिहार में अररिया लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सरफराज आलम विजयी रहे हैं। राज्य में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उप-चुनाव में भाजपा और राजद ने अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। भाजपा ने भभुआ और राष्ट्रीय जनता दल ने जहानाबाद सीट जीती हैं ।
अररिया लोकसभा सीट पर राजद उम्मीदवार सरफराज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को 57 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। वहीं जहानाबाद विधानसभा सीट पर भी राजद का कब्जा बरकरार रहा । पार्टी उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन शुक्ल ने जदयु के अभिराम शर्मा को 35 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। इधर भभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा की रिंकी रानी पाण्डेय ने कांग्रेस के सम्पत सिंह पटेल को 15 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया।