उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह ने अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाने पर जोर देते हुए चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य 20,595 करोड़ रुपये को हर हाल में पूरा किये जाने के निर्देश दिए हैं। श्री सिंह ने कहा कि आबकारी विभाग के अन्तर्गत निर्धारित की गई राजस्व प्राप्तियों की निर्धारित समय में प्राप्ति सुनिश्चित की जाए ।
उन्होंने कहा कि आबकारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है । इसीलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । प्रमुख सचिव आबकारी श्रीमती कल्पना अवस्थी ने बैठक में बताया कि नवम्बर, 2017 में 1202.57 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुई । जबकि गतवर्ष इसी अवधि की 1064.61 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई । इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवम्बर 2017 तक 936.25 करोड़ रुपये अर्थात् 10.20 प्रतिशत राजस्व की वृद्धि हुई ।