डीआईओएस कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी : जिलाधिकारी ने आज डीआईओएस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी कार्यालय का सोमवार को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर डी आई ओ एस कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर, साफ-सफाई, फाइलों के रख-रखाव एवं कम्प्यूटर कक्ष सहित अन्य कक्षों को देखा तथा कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीआईओएस कार्यालय निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाए जाने पर जिला अधिकारी काफी नाराज दिखे।उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।