कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा ग्राम सभा के मजरा छेदी का पुरवा निवासी फूल चंद्र सोनकर उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र स्व.गुलजारी ने फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार फूलचंद्र सोनकर की पत्नी, बेटी और बेटा रोजगार के लिए गंगापार में कही रहते हैं। फूलचंद्र काफी दिनों से अकेले लोहदा में घर पर रहता था। वह नशे का आदी हो गया था।
लोगों के अनुसार बीती रात ही उसने आत्महत्या कर लिया था।
आज दोपहर बाद तक जब फूलचंद्र किसी को दिखाई नही पड़ा तो पड़ोसियों ने पता करने की कोशिश की। उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था।शंका होने पर कुछ लोग छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गए। जहां कमरे के अंदर फूलचंद्र फांसी के फंदे पर झूलते दिखाई दिया।परिवारिक और पड़ोसियों ने कोतवाली सैनी में सूचना दी ।मौके पर हल्का इंचार्ज जनार्दन मिश्र मय हमराहियों पहुंच लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया।