बदायूँ -दोपहर कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी ओपीडी का निरीक्षण किया, गंदगी मिलने पर सीएमएस से नाराजगी जताई। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड, कुपोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। फिर निरीक्षण करते हुए मेडिकल पुरुष एवं महिला वार्ड पहुंच गए, यहां मरीजों ने बरामदे में भर्ती होने पर नाराजगी जताई और कहा मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया जाए। द्वारा जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण।