हरदोई- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई ने औचक निरीक्षण किया । सीएमओ अचानक सुबह 10:10 पर सीएससी पहुंच गए और आते ही हाज़री रजिस्टर मंगाया , जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा नवनिर्मित भवन का गहन निरीक्षण किया तथा कुछ अभिलेख भी देखें।
जिले के आला अधिकारी को अचानक सामने देख ज्यादातर कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। सीएमओ ने अस्पताल के अंदर घुसते ही सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर मंगाया और कई कर्मचारियों के मौजूद न होने से उन्हें अनुपस्थित कर दिया। हालांकि ज्यादातर कर्मचारी बादः में आ गए। सीएमओ ने कोई कार्यवाही तो नही की लेकिन समय पर आने की नसीहत देते हुए फटकार जरूर लगाई।
सीएमओ ने अस्पताल का गहन निरीक्षण किया । वार्ड, लेबर रूम ,फार्मेसी , ओपीडी, कोल्ड चैन आदि का गहन निरीक्षण किया ।सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर बावन के अधीक्षक डॉ प्रभाकर त्रिपाठी की पीठ भी थपथपाई ।।इसके अलावा नए भवन के खाली पड़े स्थान पर साफ सफाई किए जाने तथा वृक्षारोपण किए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डॉक्टर स्वाति चंद्रा फार्मासिस्ट गोपी चंद गुप्ता, रामसेवक वर्मा , अखिलेश वर्मा, मृदुल शुक्ला , सौरभ तिवारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।