संयुक्त ग्रामविकास आयुक्त ने गो-आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

कछौना, हरदोई। संयुक्त ग्रामविकास आयुक्त नंद लाल सिंह ने ग्राम सभा महरी के अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। गौ संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकता है।

विकासखंड कछौना की ग्राम सभा महरी में अस्थाई गौ-आश्रय स्थल में वर्तमान समय में 149 गौवंश हैं। चारा की समुचित व्यवस्था करें। लंपी बीमारी के मध्य में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करें। गौवंशों को साफ पानी पिलाएं। ग्राम प्रधान ने बताया क्षमता से अधिक गौवंशों के कारण देखभाल में असुविधा होती है। अस्थायी गौ-आश्रय स्थल खुल जाने के बावजूद ग्राम सभा महरी में आज भी छुट्टा पशुओं की समस्या बनी है। सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गौवंश गांव/खेतो में वितरण करते हैं। जिससे किसान रातभर रतजगा करने को विवश हैं। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। प्रांगण में गंदगी व जगह-जगह कूड़े के ढेर देख कर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।

   इस अवसर पर परियोजना निदेशक, खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, एडीओ संतोष कुमार, ग्राम प्रधान आशीष कुमार मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता