नीमंडी:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया। सुबह 6.50 पर प्रधानाचार्य राजकिशोर सिंघाडिया ,शिक्षक व साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” ,सरपंच सुरेश मेहर, उपसरपंच दीवान सिंह गुर्जर ,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष भेरू सिंह लोर ने सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने योग मन्त्र से योग के कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मांगीलाल मीणा ने योगभ्यास के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम, के साथ हो ताड़ासन,वृक्षासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन शशकासन उत्तनमण्डूकासन करवाए। अनुलोम विलोम,कपालभांति शीतली,भ्रामरी आदि योगाभ्यास करवाए गए। राजेश शर्मा ने ध्यान करना सिखाया। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया।
इस दौरान कवि राजेश पुरोहित ने कहा कि योग से शरीर निरोग बनता है। हम सब मिलकर स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाएं। प्रतिदिन योग,आसन करें। एलोपैथिक दवाइयों से हमें बचना है तो योग अपनाना होगा । यह हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति का हिस्सा है। हमें ऋषि महर्षियों के बताए मार्ग पर चलना होगा।
पुरोहित ने योग गुरु बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्व के सभी देश योग दिवस मना रहे हैं यह उनकी देन है।
समारोह में गंगपुरा, गंगपुरा का खेड़ा, श्रवण का खेड़ा, गुराड़ी, सहित सूलिया के शिक्षक, विद्यार्थी, अटल सेवा केंद्र स्टाफ, आंगनबाड़ी कर्मचारी, प्राथमिक चिकित्सालय स्टाफ,साक्षरता केंद्र स्टाफ के सभी कार्मिकों के योगभ्यास किया। प्रधानाचार्य सिंघड़िया ने योग करें निरोग रहें। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी।